रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका की आर्मी ईरान में फंसे अपने दो एयरमैन को एक रेस्क्यू ऑपरेशन करके बचा ले गया। अमेरिका ने आपरेशन ईरान की धरती पर
जाकर किया। एयरमैन दो दिनों तक ईरान में छिप कर रहे जिनकी लोकेशन अमरीका ने खंगाल ली और उन्हें ढूंढ निकाला। अमेरिका ने इसकी पुष्टि की है लेकिन ईरान की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात अमेरिका की स्पेशल फोर्स ने यह आपरेशन किया। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह दोनों एयरमैन F- 15 E के गिराए जाने के बाद लापता हुए थे।
ईरान बोला- अमेरिका और इजरायल के लिए सरप्राइस तैयार
ईरान ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के लिए उनके पास बड़ा सरप्राइस है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। ईरान ने उनके पुलो पर हमले की ट्रंप की धमकी को मजाक बताया। इसके इलावा ईरान ने 100 लोगों की संपति जब्त की है को दुश्मन देश का समर्थन कर रहे थे। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के पूर्व प्रमुख मोहम्मद अलबरदेई ने खाड़ी देशों व संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने एक पोस्ट साझे करते कहा कि कृपया करके एक बार फिर अपनी पूरी ताकत लगाएं, इससे पहले कि यह पागल व्यक्ति पूरे क्षेत्र को आग के गोले में बदल दें। अभी तक इस जंग में 3603 लोगों की मौत हो चुकी है।


