रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी कामाख्या देवी धाम कोट सदीक गाखला पुल पर मां कामाख्या पर्व एवं अंबुवाची मेले के उपलक्ष्य में 25 जून को भव्य और विशाल हवन यज्ञ आयोजित किया गया है।

प्रमुख्य सेवादार विक्रम भसीन ने बताया कि हवन यज्ञ 22,23 और 24 जून को आयोजित किए गए थे लेकिन 25 जून दिन वीरवार की सुबह 6 बजे से सात बजे तक विशेष हवन यज्ञ करवाया जा रहा है। शाम सात बजे से लेकर 10 बजे तक मोनू नीलकंठ द्वारा मां कामाख्या देवी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन करवाए जायेंगें सेवादार विक्रम भसीन ने सभी भक्तजनों को सपरिवार इस विशाल हवन यज्ञ में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद लेने की अपील की है।
Advertisement


