रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 35 साल के युवक ने नाबालिग लड़की का श्मशान घाट ले जाकर रेप किया। पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी एक अप्रैल की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब वह घर से थोड़ी देर गली में पहुंची तो उनकी गली में रहने वाला नीरज कुमार वहां आ गया। उसने बेटी का रास्ता रोक लिया। उसने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी और बाइक पर घुमाता रहा। आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर रामनगर की तरफ ले गया। इसके बाद वह काफी देर तक बाइक पर ही छात्रा को घुमाता रहा। वह उस पर शादी के लिए दबाव बनाता रहा। मगर, छात्रा ने कहा कि वह सिर्फ 14 साल की है और आरोपी 35 साल का, वह उससे शादी नहीं करना चाहती। मां के मुताबिक इसके बाद बेटी ने घर जाने की जिद शुरू कर दी। छात्रा ने उसे कहा कि अब काफी देर हो चुकी है। वह स्कूल भी नहीं जा सकती, इसलिए उसे घर छोड़ दे। आरोपी ने कहा कि अगर वह कुछ कहेगी तो उसे जान से मार देगा। इस तरह धमकी देकर वह छात्रा को डराता रहा। पीड़ित की मां के मुताबिक इसके बाद आरोपी उसे बाइक पर लेकर गांव साहिबाना के श्मशान घाट में ले गया। वहां सुनसान होने की वजह से उसे बेटी के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने उसे पर बाइक पर बैठाया और मोहल्ले के पास छोड़कर भाग निकला। छात्रा रोते हुए घर पहुंची। वह काफी डरी हुई थी। बेटी की हालत देख जब उसकी मां ने पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। आखिरकार पुलिस को शिकायत दी गई जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवा कर आरोपी नीरज खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।


