रोजाना मेल (जालंधर): शहर में नगर निगम के चुनावों की तारीख की घोषणा होने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार बड़े दाव लगा रही है। कांग्रेस की पूर्व पार्षद अरुणा अरोड़ा ने भी आप ज्वाइन कर ली है। उन्हें पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा और दीपक बाली ने पार्टी ज्वाइन करवाई। वह काफी लंबे समय से आप के नेताओं के संपर्क में थी। अरुणा अरोड़ा का बेटा अंशुल अरोड़ा को भी आप में शामिल कर लिया है। इससे पहले पूर्व मेयर जगदीश राजा और उनकी पत्नी भी आप में शामिल हुए थे। दूसरी और बीजेपी से निलंबित किए कार्यकर्ताओं ने आप का दामन पकड़ लिया है। इन कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाला गया था।
Advertisement




