रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर के वडाला चौक से सटे दूरदर्शन एंक्लेव में स्ट्रीट डॉग्स ने एक महिला पर अटैक कर दिया। डॉग्स ने पहले तो महिला को काटा और फिर उसे गिराने के बाद घसीटते हुए खाली प्लांट में गए।
सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। काफी देर बाद महिला की चीखे सुन इलाके के लोग घरों से बाहर निकले जिसमें बाद उन्होंने जानलेवा कुत्तों से महिला को बचाया और अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि महिला कुत्तों के कारण कोमा में चली गई है। लोग निगम को कोस रहे है। शहर में आवारा कुत्ते अब आम लोगों की जान पर खतरा बने हुए है। एक तरफ नगर निगम चुनाव है और दूसरी तरफ ऐसी घटना निगम के अधिकारियों को मुंह चिड़ा रही है।
Advertisement




