रोजाना मेल (जालंधर): वार्ड नंबर 69 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अंजू सचदेवा के हक में प्रचार करने कांग्रेस के दिग्गज नेता अवतार हैनरी एक रैली में पहुंचे। उन्होंने अंजू सचदेवा का चुनाव प्रचार करते दावा किया कि अगर आपने (वोटर) अंजू सचदेवा को पार्षद की सीट पर बिठाया तो मैं विश्वास देता हूं कि आप हर बार अंजू सचदेवा को ही वोट देंगे। उन्होंने कहा कि अंजू सचदेवा के पति आशु सचदेवा सिर्फ पार्टी के वर्कर नहीं बल्कि उनके बेटे जैसे हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि अंजू सचदेवा पार्षद के तौर पर वार्ड का इतना सुधार करके दिखाएंगे कि पहले ऐसा सुधार कभी देखा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 69 का कोई काम रुकने नहीं दिया जाएगा। लोगों की भीड़ देख कर अवतार हैनरी ने कहा कि जिस तरह से आप लोग अंजू सचदेवा के हक में उतरे हैं उससे साफ है कि वार्ड नंबर 69 की पार्षद अंजू सचदेवा ही बनेगी। वहीं अंजू सचदेवा ने भी कहा कि उनके वार्ड का कोई भी काम अधूरा नहीं होगा और उनका फोकस सिर्फ वार्ड के सुधा पर ही रहेगा।




