रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर के वार्ड नंबर 69 की उम्मीदवार के पूर्व पार्षद पति की वोटिंग से पहले एक वीडियो वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व पार्षद की वार्ड में काफी किरकिरी हो रही है।
दरअसल यह वीडियो रेत माफिया से जुड़ा है। जिसमें पूर्व पार्षद अपने साथियों के साथ गुंडा टैक्स लेता पकड़ा गया था। आरोप है कि पूर्व पार्षद अपने साथियों के साथ ट्राली वालों से 1800 रुपए प्रति ट्राली ले रहे थे। इस सारे विवाद की वीडियो भी बनाई गई थी। नकोदर पुलिस ने पूर्व पार्षद उर उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। यह लोग कभी खुद को सरकारी बंदे बताते थे तो कभी कुछ। हालांकि मामले कुछ साल पहले का ही लेकिन वोटिंग से ठीक पहले वीडियो का वायरल होना चुनावों में मात दे सकता है। इससे पहले भी एक स्कीम घोटाले में पूर्व पार्षद का नाम आया था।
Advertisement




