रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के वडाला चौक नजदीक पुलिस और लारेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों में एनकाउंटर हो गया। दोनों तरफ से दर्जनों गोलियां चली। फायरिंग के बाद दोनों बदमाशों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबर आरोपियों को जब रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी। दूसरे ने भागने की कोशिश को तो उसे भी काबू कर लिया गया। आरोपियों से चार पिस्टल बरामद हुए है।
Advertisement




