रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पुन्नू ने जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा कि मान को पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तरह मानव बम से उड़ा देंगे। पुन्नू ने कहा कि जो उल्टा चलता है उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री जैसा होगा।
उसने कहा कि फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम में उसने खालिस्तान नारे लिखवाए हैं। यहीं सीएम मान ने 26 जनवरी को झंडा फहराने आना है। उसने कहा कि सिख युवा तिरंगा हाथ में न लें और कमर पर बम बांधे। वह सिख युवाओं को सीधे तौर पर उकसा रहा है। उसने वीडियो जारी करके कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आने से काफी कुछ बदलता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।

Advertisement




