रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर कोट राम दास नगर में एक व्यक्ति ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर सुसाइड कर लिया। मृतक शादीशुदा था लेकिन वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग लिव इन रिलेशन में रह रहा था। आरोप है कि मृतक ने पत्नी और बच्चों से परेशान होकर जान दी।
मृतक का नाम सुखदेव सिंह है जो कोट राम दास नगर में परमजीत कौर के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। परमजीत का कहना है कि सुखदेव की पहली पत्नी और बच्चे सोशल साइड पर वीडियो डाल कर गलत कमेंट कर रहे थे। उसे मानसिक रूप पर परेशान किया जा रहा था। आज उन्होंने शिकायत देने के लिए लिखित भी लिख ली थी लेकिन सीपी ऑफिस शिकायत देने से पहले ही सुखदेव सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उधर क्राइम सीन पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
Advertisement




