रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस ने शहर में बाइक पर महिलाओं को लूटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का ऐसा हाल किया कि वारदात के बाद पल भर में भागने वाले यह लुटेरे अब अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रहे। आरोपियों से कैश और सोने चांदी के गहने मिले है। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी और सूरज निवासी मिट्ठू बस्ती के रूप में हुई है। बस्ती बावा खेल में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
Advertisement




