
रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मकसूदां फ्लाईओवर के नीचे दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गोलियां चल पड़ी। इस दौरान बस्ती इलाके के रहने वाले मनमीत सिंह घायल हुआ है। दोनों पक्षों के पास तेजधार हथियार भी थे। एक गोली थार पर भी लगी है।
गोली चलने के बाद भगदड़ मच गई। थार समेत एक अन्य गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए।।घायल युवक को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। थाना एक की पुलिस जांच कर रही है।
Advertisement




