रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के भार्गव कैंप में बिहार से आई 14 साल की लड़की से 22 साल के युवक ने रेप कर दिया। इसका पता तब चला जब लड़की के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। चेकअप करने से पता लगा कि युवती एक माह की प्रेग्नेंट भी है।
परिजनों ने लड़की से जब प्यार से बात की तो लड़की रो पड़ी। लड़की ने बताया कि प्रिंस नाम का युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। भार्गव कैंप इलाके में ही प्रिंस ने उसके साथ जबरदस्ती की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जिसके कारण डर के मारे वह चुप रही। लड़की के परिजनों ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। थाना पांच की पुलिस ने प्रिंस निवासी बिहार को भार्गव कैंप से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सब्जी बेचने का काम करता है।
Advertisement




