

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में देर रात एक प्रवासी व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि यह हत्या लूट को लेकर की गई। मृतक के शव पर तेजधार हथियारों के अनगिनत कट है। उसका गला तक काट दिया गया। जेबों से कुछ भी नहीं मिला है।
मृतक का नाम पटेल निवासी शेखें गांव है। उसका शव भी शेखें पुल के पास नाली में मिला है। पटेल एक साल पहले ही जालंधर में रोजगार के लिए आया था। थाना मकसूदां की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। मृतक की जेबें बाहर की तरफ निकली हुई थी जिसके कारण पुलिस का मानना है कि हत्यारों ने हत्या के बाद मृतक के कपड़ो की तलाशी भी ली। माना जा रहभै कि हत्या के पीछे नशेड़ियों का हाथ है।
Advertisement




