रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को देर रात हरगोबिंदर नगर में एक हेयर ड्रेसर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान मोगा के गांव दत्ता के रहने वाले विजय कुमार पुत्र काला राम के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का शव सैलून के अंदर फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शुक्रवार की देर रात रात हर गोविंद नगर में जब सैलून में बाल कटवाने के लिए एक युवक पहुंचा तो सारे घटनाक्रम के बारे में पता चला। युवक को फंदे से लटका हुआ देखकर पूरे इलाके में शोर मच गया और लोगों को जमावड़ा लग गया था। आसपास रहने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- विजय उक्त सैलून का मालिक था। जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर-8 के एएसआई संजय कुमार ने कहा- कि शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।




