रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में एक हैवान ने चार साल की बच्ची के साथ रेप कर डाला। जैसे ही देर रात इलाके के लोगों को पता चला तो रात करीब 12 बजे उसे पकड़ कर पुलिस हवाले कर दिया गया। हैरानी की बात है कि पुलिस ने सुबह उसे छोड़ दिया जो काम करने फैक्ट्री भी पहुंचा लेकिन लोगों ने जब उसे काम करते देखा तो उनका गुस्सा फूट गया।
लोगों ने आरोपी की जम कर पिटाई की और दोबारा पुलिस हवाले कर दिया। वहीं बच्ची का इलाके के लोगों ने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया है। बच्ची प्रवासी परिवार से संबंध रखती है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
Advertisement




