रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में गुरु नानकपुरा वेस्ट में 9 साल का बच्चा 66 केवी की तारों की चपेट में आ गया। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। तारों की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया था। जिसका इलाज अमृतसर में चल रहा है। बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है।
जानकारी अनुसार, बच्चा पावरकॉम की जमीन पर खेल रहा था। वह खेलते हुए पार्क के पास आ गया और फिर उसने एक डोर में पत्थर लपेट कर वहां से गुजर रही 66 केवी बिजली की लाइन के तार पर फेंका। इसके बाद वहां धमाका हुआ और बच्चे को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया। गनीमत रही कि बच्चे के आसपास कोई और बच्चा नहीं था। जख्मी बच्चे की पहचान आवर के रूप में हुई है। उसकी हालत देखते हुए सिविल अस्पताल जालंधर के डॉक्टर्स ने उसे अमृतसर रेफर किया है।

Advertisement




