रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के फिल्लौर में पड़ते गांव नंगल में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर स्प्रे से अभ्रद भाषा लिखने वाले दोनों आरोपियों को जालंधर रूरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों आरोपी खालिस्तानी गतिविधियों से जुड़े थे। इनका मकसद पंजाब का माहौल खराब करना था जबकि इसके लिए दोनों को विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पुन्नू ग्रुप द्वारा फंडिंग भी की गई थी।
आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ राजन पुत्र नरेंद्र सिंह और अवतार सिंह उर्फ तारी पुत्र प्रेम सिंह निवासी नूरपुर चट्ठा नकोदर के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में माना कि उन्होंने नंगल समेत फरवरी 2025 को नकोदर के एक स्कूल की दीवारों पर भी खालिस्तान के हक में नारे लिखे थे। इसके अलावा मार्च 2025 को होशियारपुर के मोरवाली में एक पार्क में समाज विरोधी और मार्च माह में जालंधर के बूटा मंडी में भी आंबेडकर साहिब की प्रतिमा को खंडित करने की कोशिश की थी जो पुलिस की पेट्रोलिंग कारण नहीं हो पाई थी। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।




