रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के हंसराज स्टेडियम में एक बिहार की लड़की से रेप कर दिया गया। यह आरोप लड़की के बॉय फ्रेंड पर लगे है जो लड़की को कुछ दिन पहले बिहार से भगा कर स्टेडियम में ले आया। लड़का मुकेश यादव यहां केयर टेकर के तौर पे काम करता था। आरोपी खिलाफ केस दर्ज करके थाना चर की पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
22 साल की युवती मुकेश की गर्ल फ्रेंड बताई जा रही है जिसका बिहार में किसी अन्य लड़के से रिश्ता हो गया था। कुछ दिनों बाद उसकी शादी थी जिसके चलते मुकेश उसे बिहार से भगा कर जालंधर ले आया। मुकेश का पिता भी स्टेडियम में केयर टेकर है। लड़की ने आरोप लगाए कि मुकेश ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। स्टेडियम में रात को सैर करने आए लोगों ने लड़की को अर्धनग्न हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना चार की पुलिस पहुंची तो लड़की ने रेप के लगा दिए। पुलिस ने लड़की का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया जिसके बाद मुकेश यादव निवासी बिहार पर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




