रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर अमृतसर हाईवे पर एनआईटी कॉलेज की आठवीं मंजिल से प्रोफेसर के बेटे ने कूद कर जान दे दी। बच्चा पटियाला में दशमेश एकेडमी में पढ़ता था और वहीं हॉस्टल मे रह रहा था।
मृतक की पहचान रजत (17) पुत्र राज कुमार निवासी यूपी के रूप में हुई है। राज कुमार के अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। बताया जा रहा है कि रजत काफी दिनों से पिता के पास जाने की मांग कर रहा था। एकेडमी से राज कुमार को फोन आया तो वह रजत को ले आए। राज कुमार एनआईटी में ही रहते थे। जैसे ही राज कुमार क्लास लगाने गए तो रजत आठवीं मंजिल से खुद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। रजत डिप्रेशन का मरीज था जिसकी दवाई भी चल रही थी।
Advertisement




