रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के तोबड़ी मोहल्ले में पुलिस की रेड दौरान एक युवक नशे के केस में भगौड़े अपने जीजा को भगा ले गया। पुलिस ने अब जीजा साले दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।
कोट बाबा दीप सिंह नगर का रहने वाला गुरप्रीत सिंह काफी समय से भगौड़ा था जबकि हाल ही में उसे थाना आठ की पुलिस ने एक अन्य नशे के केस में नामजद किया था। पुलिस को इनपुट मिले कि गुरप्रीत के साले शंटी निवासी तोबड़ी मोहल्ला ने उसे अपने घर पनाह दी हुई है। जैसे ही पुलिस उसे पकड़ने गई तो शंटी ने पुलिस के काम में दखल देते हुए अपने जीजा गुरप्रीत को भगा दिया और खुद भी भाग गया। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है।
Advertisement




