रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में कल यानी मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा हटाए जाने के बाद आज विजिलेंस ने उन्हीं के हलके में काम करने वाले एक नगर निगम के बड़े अधिकारी को हिरासत में लिया है। विधायक के खिलाफ हुए एक्शन को लेकर शहर में लोगों ने लड्डू भी बांटे ।
फिलहाल विजिलेंस द्वारा इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। मगर सूचना है कि विजिलेंस की एक टीम के ने जालंधर से नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के उक्त अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के उक्त एटीपी रैंक के अधिकारी ने जालंधर वेस्ट और सेंट्रल हलके में कई इमारतों को सील किया और उन्हें नोटिस जारी किया। साथ ही उन्होंने सील तोड़ी उनकी बिल्डिंगें और कॉलोनियों तक को ध्वस्त किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीमें जांच के लिए पहुंची तो उक्त अधिकारी से रिकॉर्ड तलब किया गया था। जब रिकॉर्ड में कुछ स्पष्ट नहीं मिला तो उन्हें नगर निगम ऑफिस से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि फिलहाल विजिलेंस द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।




