रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फास्टवे चैनल के पत्रकार अमित ठाकुर शेंकी के बढ़े भाई दीपक सिंह ठाकुर की आज अचानक मौत हो गई। दीपक सिंह ठाकुर के इस तरह परिवार और समाज को छोड़ जाने के बाद परिवार के साथ साथ समाज सदमे में है।
दीपक बहुत नेक दिल इंसान थे जिन्होंने घर के एक सूत्र में बांध रखा था। स्व. दीपक सिंह ठाकुर का अंतिम संस्कार 21 मई दोपहर दो बजे बशीरपुरा श्मशान घाट में होगा। इस दुख की घड़ी में रोजाना मेल न्यूज के संपादक रचिन गुप्ता ने अमित ठाकुर शेंकी और समस्त परिवार से दुख जताया है। पूरा रोजाना मेल परिवार प्राथना करता है कि स्व. श्री दीपक सिंह ठाकुर की पवित्र आत्मा को भगवान अपने चरणों में स्थान दें।
Advertisement




