रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने चरणजीत पूरा में मकसूदां सब्जी मंडी में प्याज लहसुन के आढ़ती महेश माखीजा के घर रेड कर दी। महेश माखीजा जुड़ रमन अरोड़ा काफी समय से एक साथ है।
आरोप है कि महेश माखीजा रमन अरोड़ा का लेनदेन देखता था। हाल ही में महेश माखीजा ने जेपी नगर में करोड़ों की कीमत का प्लाट खरीदा था जिसमें रमन अरोड़ा का भी हिस्सा है। यही प्लाट अब विजिलेंस की जांच के घेरे में है। इसके इलावा पैसों के लेनदेन में खुद की पत्ती रखने पर महेश माखीजा ने खुद को इतना आर्थिक तौर पर मजबूत कर लिया कि उसने मकसूदां मंडी में चार दुकानें और फ्लैट तक खरीद लिए। वहीं जोशी अस्पताल की पार्किंग को लेकर हुई सेटिंग की जड़े भी मकसूदां मंडी से जुड़ रही है। अवैध पार्किंग को वैध बनाने के लिए आप के ही एक गंजा नेता ने 50 लाख रुपए में सेटिंग करवाई थी। विजिलेंस की जांच में अब कई ऐसे लोग सामने आयेंगे जो रमन अरोड़ा का साथ लेकर लोगों के अवैध काम वैध करते थे और उसकी सूरत में मोटी रकम वसूलते थे।




