रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मखमली बैड पर सोने वाले विधायक रमन अरोड़ा ने बीती रात एक आम आदमी की तरह विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस में रात बिताई। देर रात रमन अरोड़ा का सिविल अस्पताल से मेडिकल भी करवाया गया।
अपने ऑफिस में अदालत लगाने वाले रमन अरोड़ा आज खुद अदालत में पेश किए जाएंगे जिसके बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। रमन अरोड़ा का संधि राजू मदान अभी फरार है। विजिलेंस ने राजू मदान के घर भी छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला। विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के पीए रोहित के घर रेड उसे हिरासत में लिया है। उधर आढ़ती महेश माखीजा भी शक के घेरे में है। महेश माखीजा से जेपी नगर प्लाट से लेकर लेनदेन के बारे पूछे जाना है।
Advertisement




