रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): विजिलेंस ब्यूरो जालंधर ने सीआईए स्टाफ जालंधर कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर सुखराज सिंह को रिश्वत लेते काबू किया है। तीन माह बाद ही सुखराज सिंह की रिटायरमेंट थी।
जानकारी अनुसार जम्मू से जुड़े ड्रग केस को लेकर एसआई सुखराज सिंह जम्मू जेल से एक आरोपी (पूर्व बीएसएफ जवान) को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आई थी। आरोप है कि इसी केस में एसआई ने जम्मू आने जाने का खर्चा मांगा तो पूर्व फौजी के भाई ने वर्कशॉप चौक पर ट्रैप लगा कर विजिलेंस की रेड करे दी। सुखराज सिंह इंटेलिजेंस इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर में एक है लेकिन इसके बावजूद उनका भ्रष्टाचार के केस में पकड़ा जाना चर्चा का विषय है। बीते साल एक एनकाउंटर दौरान उन्हें गोली भी लगी थी। हालांकि गोली पगड़ी में लगने के कारण उनका बचाव हो गया था।
Advertisement




