रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): विधायक रमन अरोड़ा का चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद विजिलेंस ने फिर से रमन अरोड़ा को कोर्ट में पेश किया। विजिलेंस ने रमन अरोड़ा का रिमांड नहीं मांगा जिसके बाद माननीय अदालत ने रमन अरोड़ा को जेल भेजने के आदेश दिए। अब 16 जून को उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा
उधर मकसूदां सब्जी मंडी के गंजे नेता को बुला कर विजिलेंस की टीम ने उससे पूछताछ की। महेश माखीजा के बाद अब विजिलेंस की जांच और मंडी के कारोबारियों तक पहुंच सकती है जो रमन अरोड़ा के करीब थे। इसके अलाव जग्गू चौक नजदीक एक साड़ी वाला भी विजिलेंस के रडार पर है। साड़ी व्यापारी ने भी रमन अरोड़ा के दो नंबर की कमाई को इधर उधर करने में मदद की थी। इसके इलावा कुछ पत्रकारों पर भी गाज गिर सकती है। यह पत्रकार भी रमन अरोड़ा की टीम में शामिल थे जो लोगों की बन रही इमारतों की जानकारी उस तक पहुंचाते थे। इस केस में रमन अरोड़ा के बेटे की गिरफ्तारी बाकी है। वहीं सूत्रों की माने तो रमन अरोड़ा का समधी विजिलेंस की कस्टडी में है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।




