रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। विजिलेंस के भ्रष्टाचार के केस में जमानत मिलने के बाद जालंधर के थाना रामामंडी की पुलिस ने रमन अरोड़ा को नाभा जेल से गिरफ्तार कर लिया। कल ही रमन अरोड़ा को जमानत मिली थी।
सूत्रों की माने तो करीब दस दिन पहले ही रमन अरोड़ा के खिलाफ थाना रामामंडी में जबरन वसूली की एफआईआर नंबर 253 दर्ज की गई थी। इसी केस में रमन अरोड़ा को नाभा जेल से गिरफ्तार करके जालंधर पुलिस कोर्ट में पेश करने ले गई। फिलहाल रमन अरोड़ा पुलिस कस्टडी में कोर्ट में मौजूद थे। पुलिस ने रमन अरोड़ा को तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। बता दें कि कल ही रमन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को भ्रष्टाचार के केस में जमानत मिली थी।
Advertisement





