रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मॉडल टाऊन में हित एंड रन केस में दम तोड़ने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी गुरशरण सिंह प्रिंस के दो जीजे गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर आरोप है कि उन्हें प्रिंस को फरार करवाने के साथ साथ अन्य मदद भी की जिसके कारण प्रिंस पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
उधर रविवार को राधा स्वामी डेरा मुखी गुरविंदर सिंह ढिल्लो भी पहुंचे। उन्होंने मोहिंदर सिंह केपी के साथ दुख सांझा किया। एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने कहा कि पकड़े आ

रोपियों में गुरप्रीत सिंह और तरनजीत सिंह शामिल हैं। फिलहाल प्रिंस आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के शिकंजे से फरार है।
Advertisement





