रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में मंगलवार को 13 साल की नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले लड़की ने बताया कि ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।
परिवार की सूचना पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज किए। इसके बाद भार्गव कैंप के रहने वाले करण और एक अन्य नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Advertisement


