रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): डीसी ऑफिस के बाहर जय श्री राम का नारा बोलने के बाद हुई गुंडागर्दी और हिन्दू संगठनों के विरोध के बढ़ मुस्लिम समाज के लोगों पर दर्ज एफआईआर के बाद अब हिन्दू संगठनों ने जालंधर के श्री राम चौक पर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
हिंदू संगठनों समेत बीजेपी नेता धरने पर बैठे हुए है और सरेआम हुई गुंडागर्दी और पंजाब में दंगे करवाने की साजिश के विरोध में प्रोटेस्ट किया जा रहा है। इसी बीच हिंदू संगठनों ने हाथों में पंजाब को बांग्लादेश नहीं बनाने के बैनर पकड़ रखे है। उधर जय श्री राम का नारा लगाने वाले युवक की सुरक्षा पुख्ता करने की भी मांग की गई है। आरोप लगाया जा रहा है कि जय श्री राम का नारा लगाने पर भीड़ में से तन सर से जुदा की नारेबाजी की गई थी। फिलहाल धरना प्रदर्शन जारी है जिसमें पंजाब भर के हिन्दू संगठन एक जुट होकर विरोध जता रहे है।


