रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर नजदीक हाईवे पर सरिए से लदे ट्राले की अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रही बालिनो कार ट्रक से जा टकराई। ट्राले पर लदा सरिया कार के



आगे बैठे दो युवकों के आरपार हो गया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार के पीछे बैठे युवक घायल हो गए। तीनों दोस्त जालंधर से अमृतसर की तरफ जा रहे थे।
हादसा करतारपुर में अपना फार्म नजदीक हुआ। पांचों दोस्त जालंधर के शक्ति नगर में धार्मिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पांचों दोस्त अमृतसर के ही रहने वाले थे।
Advertisement


