रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पुलिस ने ढाई किलो आरडीएक्स पकड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के तौर पर हुई है। काउंटर इंटेलिजेंस ने इसके कब्जे से एक रिमोट भी बरामद किया है।
आशंका है कि आतंकी त्योहारी सीजन में पंजाब में कोई बड़ी वारदात करने वाले थे। पुलिस ने फिलहाल विस्फोटक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। काउंटर इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के अनुसार ये विस्फोटक आईएसआई समर्थित आतंकियों ने भिजवाया था। त्योहारी सीजन से पहले सतर्क पंजाब पुलिस ने आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। हालांकि इस चीज को लेकर जांच चल रही है कि इस विस्फोटक से आतंकियों ने पंजाब ने किस-किस जगह को निशाना बनाना था। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह नेटवर्क यूके-आधारित हैंडलर निशान और अदेश के जरिए संचालित हो रहा था, जिन्हें मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश मिल रहे थे।


