रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में रविवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 16 साल की लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य साइड में गिरकर बच गए।
मृतका अपने परिवार के साथ बस का इंतजार कर रही थी, जब यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान रोमनप्रीत कौर (16), निवासी महितपुर, के रूप में हुई है। 10वीं की स्टूडेंट थी। वह अपने परिवार के साथ शॉपिंग पर गांव सिंगोवाल बस स्टॉप पर खड़ी थी और महितपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ट्रक नंबर PB 02 BV 8387, जो जगराओं की ओर रेत से लदा जा रहा था, वहां से गुजरा।
Advertisement


