रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर ईस्टवुड विलेज में आज शाम मामूली विवाद के बाद गोलियां चल गई। एक गोली युवक ने दूसरे की टांग पर सीधे फायर किया जिससे गोली सुक्खा निवासी तल्हन की टांग पर लगी। गोलियां चला कर आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया।।जिस समय गोलियां चली तब वहां पर हर रोज की तरह लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। फिलहाल लड़ाई का कारण पता नहीं लग सका है। लोगों ने सुक्खा को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। फगवाड़ा पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है।
Advertisement


