रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के रामामंडी इलाके में हुई हत्या के अगले दिन पोर्श इलाके अर्बन स्टेट के साथ सटे लेबर कॉलोनी में रिश्तेदारों में खूनी झड़प हो गई। दिवाली की रात हुई इस झड़प में चचेरे भाई ने अपने भाई की चाकू गोंद कर हत्या कर दी। हालांकि इस दौरान मृतक का भाई उसे बचाने भी आया लेकिन हत्यारे ने उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मृतक की पहचान विशु (38) उर्फ निखिल के रूप में हुई है जबकि उसका भाई निखिल का उपचार चल रहा है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सात की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मर्डर के कारण पता नहीं लग सके हैं। पुलिस ने विशु का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
Advertisement


