रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंबा में होटल चलाने वाले चहार बाग निवासी चीनू नाम के व्यक्ति के घर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रेड की है। बताया जा रहा है कि चीनू हिमाचल में एक न्यूज पोर्टल चलाता है जिसमें उसने वहां के प्रशासन समेत कई अधिकारियों की फर्जी न्यूज लगाई थी।
यही कारण है कि चंबा थाने के प्रभारी खुद रेड करने गई हैं। रेड की पुष्टि थाना तीन के प्रभारी राजिंदर सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि तड़के से ही चंबा थाना की पुलिस चीनू के घर रेड करके पूछताछ कर रही है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
Advertisement


