रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के साथ सटे जिला कपूरथला के फगवाड़ा में निहंग बाणे में एक व्यक्ति शराब पीता और चिकन खाता पकड़ा गया। निहंग बाणे में ये व्यक्ति गाड़ी में बैठा था और उसके साथ एक महिला भी थी। मौके पर पहुंचे सिख जत्थेबंदियों ने उसका विरोध किया। माफी मंगवाई और उससे निहंग बाणा उतरवा लिया।
घटना देर रात शहर के एक चिकन शॉप के बाहर की है। व्यक्ति निहंग बाणे में शराब पी रहा था, इसकी जानकारी किसी ने सिख जत्थेबंदियों को दे दी। इसपर सिख जत्थेबंदी के लोग मौके पर पहुंच गए। देखा कि निहंग बाणे में कार पर बैठा शराब पी रहा था। इसपर जत्थेबंदी के लोग उस व्यक्ति से पूछताछ शुरू करने लगे। आरोप है कि पूछताछ में वह भड़क गया और सिख जत्थेबंदियों के साथ हाथापाई करने लगा। सिख जत्थेबंदियों के लोगों का आरोप है कि आरोपी ने उन पर किरपान निकाल पर हमले की भी कोशिश की। फगवाड़ा सिख जत्थेबंदी के हैप्पी ने बताया कि उनको दूसरे शहर से फोन आया था कि फगवाड़ा जीटी रोड पर एक चिकन की दुकान के बाहर एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है। इस पर तरना दल दोआबा निहंग सिंह जत्थेबंदी का नाम लिखा हुआ है। उस गाड़ी में एक बाणा धारी आदमी एक महिला के साथ बैठा है और शराब पी रहा है।


