रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के वेस्ट हल्के के आते काला सिंघिया रोड पर अमन एनक्लेव में गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
दरअसल बुजुर्ग व्यक्ति खुद की लाइसेंसी दोनाली साफ कर रहे थे। वह घर के बाहर ही बैठे थे। इसी दौरान अचानक दोनाली से गोली चल पड़ी। जिस समय गोली चली तब उनके आसपास पड़ोस के लोग भी बैठे थे जिनका बचाव हो गया। मृतक बुजुर्ग की पहचान हरीश कुमार (72) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही वह अस्पताल में डिस्चार्ज होकर आए थे। गोली उनके सिर पर लगी और आरपार हो गई। हरीश कुमार पहले घास मंडी में रहते थे। करीब डेढ़ माह पहले ही वह अमन एनक्लेव में शिफ्ट हुए थे। गोली चलने के बाद जालंधर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Advertisement


