रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में एक बच्चे के हाथ में मोबाइल फट गया। बच्चे ने मोबाइल दूर फेक कर भागकर जान बचाई। परिवार का कहना है कि बाथरूम में अचानक से तेज आवाज आई। बच्चे रोते हुए बाथरूम से बाहर निलका।
मोबाइल भी बाथरूम में ही छोड़ दिया। मोबाइल में आग की लपटें भी निकलने लगी। इसके बाद काफी देर तक उससे धुआं निकलता रहा। परिवार का कहना है कि मोबाइल ठीक चल रहा था। अचानक से ये घटना हुई। मामला जालंधर के गोराया क्षेत्र के संग ढेसिया गांव का है। छोटे यादव ने बताया वह हलवाई का काम करते हैं। किसी काम से वह घर के बाहर गए थे। उसी समय उनका 10 वर्षीय बच्चा खेलता-खेलता बाथरूम में मोबाइल लेकर चला गया। वह मोबाइल चला रहा था। अंदर ही मोबाइल में अचानक आग लग गई। इसके बाद बच्चे रोता हुआ बाहर आया। उसके हाथ पर मोबाइल फटने से घाव हो गया।
Advertisement


