रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कपूरथला में बाइक पर सवार 3 युवकों ने युवती को गोली मार दी। गोली युवती के जांघ के आर-पार हो गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और तड़पने लगी।
इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। यह देख लोगों ने पुलिस की PCR टीम की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह वारदात कांग्रेस MLA राणा गुरजीत सिंह की कोठी के पास हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। घायल युवती मनप्रीत कौर की शादी लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी। 6 साल से वह अपने पति से अलग रह रही थी। उसका घरेलू विवाद अदालत में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक गोली मारने वाला युवती का लिव इन पार्टनर रह चुका है। हालांकि अब दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसका केस पहले भी उनके पास आया था।


