रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर स्थित मिट्टू बस्ती में शनिवार रात करीब 10 बजे फायरिंग हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि इलाके में चहल-पहल थी और लोग अपनी दुकानों पर बैठे थे। तभी कुछ हमलावर आते हैं और हवाई फायर करते हुए एक व्यक्ति के पीछे भागते दिखाई देते हैं।
मिट्टू बस्ती के रहने वाले गुरुदेव सिंह रिंपी ने आरोप लगाया है कि यह हमला उसके साले और साडू ने किया है। रिंपी के अनुसार, उसके ससुराल वालों से संबंध ठीक नहीं हैं। रिंपी ने बताया कि उसने अपने साले की काफी मदद की थी, जो पहले जेल भी जा चुका है। उसने जमानत के लिए पैसे भी भरे थे। हालांकि, रिंपी का आरोप है कि उसके साले ने वकील के साथ मिलकर उसकी जमानत में देरी करवाई, जिसके कारण वह घर में झगड़ा करवाता रहता था। इस घटना के बाद से पूरे परिवार ने ससुराल वालों से बातचीत बंद कर दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसका साडू कर्नल और साला उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे कि वह ससुराल वालों से बातचीत शुरू करे, अन्यथा वे अपनी बहन को अपने साथ ले जाएंगे। रिंपी ने स्पष्ट किया कि उसकी अपनी पत्नी के साथ संबंध ठीक हैं और उसकी पत्नी खुद ही अपने मायके वालों से बात नहीं करना चाहती।


