रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पीएपी राइडिंग क्लब, जालंधर के युवा घुड़सवार दिव्यांश शर्मा ने मोहाली में हुए पंजाब घुड़सवारी महोत्सव 2.0 में पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। दिव्यांश ने उत्कृष्ट सुविधाएँ प्रदान करने, निरं
तर मार्गदर्शन प्रदान करने और उम्मीदवारों की क्षमताओं को पहचानने के लिए पूरे पीएपी प्रशासन, विशेष रूप से आईपीएस इंद्रबीर सिंह , डीआईजी प्रशासन, इंस्पेक्टर यंगबीर सिंह, प्रभारी एमएपी जालंधर, और एएसआई जर्मनजीत सिंह का विशेष धन्यवाद किया। दिव्यांश शर्मा ने पंजाब सरकार का भी हार्दिक आभार व्यक्त करते कहा कि ऐसे आयोजन के माध्यम से युवा घुड़सवारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान होता है।
Advertisement


