रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भार्गव कैंप में एक 20 साल को युवक ने फंदा लगाकर कर जान दे दी। युवक ने सुसाइड करने से पहले चार वीडियो भी बनाई जिसमें उसने सारी आपबीती सुनाई।
मृतक अमनदीप उर्फ मक्खन का आरोप है कि उसका प्रेम विवाह होना था। उसका एक होटल में फंक्शन भी हुआ लेकिन उसके बावजूद लड़की मुकर गई और किसी और से शादी करवाने के लिए उससे बोलचाल बंद कर दी। यहां तक कि उसे ब्लॉक भी कर दिया। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने अमनदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। देर रात मृतक के परिजनों के बयानों पर लड़की पक्ष पर कानूनी कारवाई की तैयारी की जा रही थी। लड़का अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।
Advertisement


