रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गोपाल नगर के आप पार्षद पति रौनी और बत्रा ब्रदर्स समेत उनके बेटे को एनआरआई ने फेसबुक लाइव होकर जम कर गालियां निकाली। करीब छह ऐसी वीडियो है जिनमें वह रौनी, काला बत्रा, हीरा बत्रा और शुभम को गालियां निकाल रहा है।
वीडियो पोस्ट करने वाला नोनू सिंह नाम का शख्स है, जो लंबे समय से विदेश में है और गोपाल नगर का ही रहने वाला है। नोनू का दावा है कि पार्षद पति रौनी ने शुभम के साथ चुगली की जिसके बाद शुभम ने उसे फोन करके भारत लौटने पर काटने की धमकी दी। नोनू सिंह भद्दी गालियां निकालते हुए कहता है कि वह अब जरूर भारत आएगा। ज्यादातर वीडियो विदेश में गुरुद्वारा साहिब के बाहर बनाई है। इन वीडियो में पूर्व मंत्री अवतार हेनरी का भी जिक्र है।
Advertisement


