रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बस्ती बावा खेल में स्थित पारस

एनक्लेव में बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले में थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई मंगत राम पर एक्शन लिया गया है। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस को कोठी के बारे भी बताया भी गया था लेकिन पुलिस कोठी के अंदर से वैसे ही चक्कर लगा कर लौट गई।
सारा मामला जानने के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने एएसआई मंगत राम को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया। उधर मृतक बच्ची की रेप और हत्या के पहले एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें वह जाती हुई दिखाई दे रही है। मृतका की मां ने एडीसीपी हरिंदर सिंह और एडीसीपी आकर्षि जैन समक्ष बच्ची के कातिल हैप्पी सिंह को उसी तरह की मौत देने की अपील और आश्वासन देते हुए एडीसीपी जैन भी भावुक हो गई। वही एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने भरोसा दिया कि यह केस वह फास्ट ट्रैक पर चलायेंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।


