रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पारस एनक्लेव में बच्ची के साथ रेप की कोशिश और हत्या के मामले में श्री हिंदू तख्त (भारत) ने बड़ा बयान दिया है।
श्री हिंदू तख्त ने आज पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात करके इस केस में 6 माह के अंदर आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को फांसी की सजा दिलाने की अपील की और इसी के साथ घोषणा की कि श्री हिंदू तख्त (भारत) बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए केस लड़ने में जितना भी खर्चा आएगा वह उनकी तरफ से दिया जाएगा। इस दौरान श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल अग्रवाल, कारण गंडोत्रा, सुमन राणा, मानवी, आयुष अग्रवाल, दीपक चोपड़ा आदि मौजूद थे। इससे पहले भी जालंधर में कुसुम नाम की युवती का लुटेरे द्वारा हाथ काटने केस भी भी श्री हिंदू तख्त (भारत) केस लड़ कर आरोपी को सजा दिला चुका है। वीरवार तक श्री हिंदू तख्त के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से वकालतनामा पर साइन करवा सकते है। उधर बुधवार को महिला कमिशन की चेयरपर्सन पीड़ित बच्ची के घर पहुंची। उन्होंने कहा कि आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसी सजा दिलाई जाए कि भविष्य में ऐसी घिनौनी हरकत करने से पहले सो बार सोचने में मजबूर हो।


