रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पारस एनक्लेव में 13 साल की बच्ची की हत्या के कुछ दिनों बाद 13 साल की ही बच्ची के साथ गंदी हरकत हुई। यह हरकत जालंधर के रूरल एरिया के किशनगढ़ की है जहां सरकारी स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की।
हैरानी की बात है कि पारस एनक्लेव में हुई घिनौनी हरकत के बाद भी कुछ लोग समझ के बाहर है। जानकारी अनुसार 13 साल की बच्ची किशनगढ़ के सरकारी स्कूल में पढ़ती है जिसके साथ डी.पी. टीचर (स्पोर्ट्स टीचर) ने अश्लील हरकतें की। बच्ची ने शोर मचाया तो मामला स्कूल की प्रिंसिपल और एक टीचर के पास पहुंचा। प्रिंसिपल और टीचर ने बच्ची को इस बात को छिपाने का दबाव बनाया और घर में बात न करने को कहा। लेकिन बच्ची ने घर जाकर सारी बात बता दी। बच्ची के परिजनों ने तुरंत किशनगढ़ चौकी की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने स्कूल में रेड कर दी। पुलिस ने डीपी टीचर राजिंदर कुमार पुत्र बलवीर निवासी पिंड ब्यास को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात है कि पुलिस ने इस मामले में प्रिंसिपल और टीचर जो मामले को दबाने की कोशिश में थे उन्हेंं अपराध में शामिल होने और मामले को दबाने की धारा में नामजद न करके राहत दे दी। इस मामले में जल्द ही जालंधर रूरल में लोग रोष प्रदर्शन भी कर सकते है।


