रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर के शहीद भगत सिंह कॉलोनी के सामने पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर निकली एक्टिवा सवार युवती को तेजरफ्तार ट्रक घसीटता ले गया। हादसे में युवती बेहद गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तुरंत बल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। उधर मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस कर्मी के पैर पर भी गाड़ी चढ़ गई। दरअसल उक्त मुलाजिम जाम खुलवा रहा था कि अचानक से एक गाड़ी का टायर उसके पर चढ़ गया। फिलहाल लड़की की हालत बेहद नाजुक है।
Advertisement


