रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के गुरदासपुर में हैंड ग्रेनेड से हमला करने वाले दो बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। आरोपी एक्टिवा पर जा रहे थे कि पहले ही ट्रेप लगा कर खड़ी पुलिस ने उन्हें काबू करना चाहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी कारवाई करते हुए बदमाशों को गोलियां मार कर उन्हें काबू कर लिया। दोनों बदमाशों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। आरोपियों की पहचान नवीन और कुश के रूप में हुई है। आरोपियों से दो पिस्टल और एक बैग से हैंड ग्रेनेड मिले हैं। एसपी युवराज सिंह का कहना है कि उक्त आरोपियों ने ही थाना सिटी गुरदासपुर में हैंड ग्रेनेड से हमला किया था।
Advertisement


